जन्मदिन विशेष- IPS से पहले मैकेनिकल इंजीनियर थे राजकुमार

जन्मदिन विशेष- IPS से पहले मैकेनिकल इंजीनियर थे राजकुमार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी का कार्यभार संभालने वाले 1988 बैच के आईपीएस अफसर डॉक्टर राजकुमार विश्वकर्मा आईपीएस बनने से पहले मैकेनिकल इंजीनियरिंग भी थे। उनके जन्मदिन पर विशेष.....

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के रहने वाले बीआर विश्वकर्मा के बेटे राजकुमार विश्वकर्मा ने रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद सिविल सर्विसेज में जाने की बात सौची। इंजीनियरिंग की पढ़ाई होने के बाद राजकुमार विश्वकर्मा ने टाटा कंपनी में जॉब भी की। टाटा कंपनी में रहते हुए राजकुमार विश्वकर्मा ने टाटा मोटर्स के प्रसिद्ध हेवी ड्यूटी वाहन टाटा 407 को डिजाइन करने का भी काम किया था। इसके बाद साल 1988 में राजकुमार विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अफसर बन गए। लखनऊ, मेरठ जैसे जनपदों में एएसपी के रूप में काम कर चुके डॉ विश्वकर्मा फर्रुखाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, गोरखपुर, फैजाबाद, बस्ती, आगरा, मैनपुरी, एटा और वाराणसी में बतौर पुलिस कप्तान काम कर चुके हैं। इसके साथ ही डॉक्टर राजकुमार विश्वकर्मा एसटीएफ के एसएसपी भी रहे हैं।

डॉ राजकुमार विश्वकर्मा क्योंकि मैकेनिकल इंजीनियर थे तो उन्होंने पुलिस विभाग में भी पुलिस तकनीकी सेवाओं सेवा में रहते हुए पुलिस के कंप्यूटराइजेशन करने में अपनी अहम भूमिका अदा की है। आज ऑनलाइन एफआईआर,चार्जशीट, केस डायरी सभी को कंप्यूटराइज करने का श्रेय भी डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा को ही जाता है। इसके साथ ही कार्यवाहक डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा को विदेशी पुलिस के साथ काम करने का भी अच्छा खासा तजुर्बा है। राजकुमार विश्वकर्मा ने जापान पुलिस ट्रेनिंग, इजराइल पुलिस के साथ भी काम किया है। 10 मई 1963 को जन्म लेने वाले आईपीएस अफसर डॉक्टर राजकुमार विश्वकर्मा को 31 मार्च 2023 को उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था। डॉक्टर राजकुमार विश्वकर्मा ने 31 मार्च 2023 को तत्कालीन डीजीपी डीएस चौहान से कार्यभार संभाला था। डॉ राजकुमार विश्वकर्मा ने पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी पारदर्शिता से पुलिस भर्ती करने का भी काम किया है। कार्यवाहक डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा का आज जन्मदिन है और इसी महीने में राजकुमार विश्वकर्मा अपनी आईपीएस की सेवा से रिटायर भी हो जाएंगे।

Next Story
epmty
epmty
Top