मास्क न लगाने पर कटा सबसे बड़ा चालान

मास्क न लगाने पर कटा सबसे बड़ा चालान

कानपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के अनेक उपायों में से मास्क सबसे अहम हिस्सा माना जाता है। कई लोग कोरोना को हल्के में लेते है। सरकार के बार बार अनुरोध करने के बावजूद भी कुछ लोग कोरोना की गाइडलाइन का पालन नही करतें है। सरकार ने पहले ये स्पष्ट कर रखा है कि जो मास्क नही लगाएगा उससे जुर्माना वसुला जायेगा। अब युपी पुलिस प्रदेश भर में सबसे बडा चालान काट दिया है। यूपी में मास्क न लगाने पर चालान को लेकर मई माह में दूसरे नंबर पर रहे कानपुर का नाम एक बार फिर सबसे बड़ा जुर्माना वसूलकर प्रदेश स्तर पर चर्चा में आ गया है। अब तक यूपी में सबसे बड़ा चालान करने वाला कानपुर पहला शहर बन गया है। यहां पर घाटमपुर में यूपी पुलिस के ही एक जेई पर मास्क न लगाने पर जुर्माना किया गया है,वह बिना मास्क दूसरी बार पकड़े गए थे।

मास्क न लगाने पर उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड के अवर अभियंता आरके शर्मा का 10 हजार रुपये का चालान काट दिया गया। एडीजी शनिवार को साढ़ थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने थाने की निर्माणाधीन बिल्डिंग भी देखी थी। निरीक्षण के समय जेई आरके शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था, इस पर एडीजी ने जेई को फटकार लगाते हुए जुर्माना काटने का आदेश दे दिया। साढ़ एसओ संतोष सिंह के मुताबिक जेई आरके शर्मा मास्क न लगाने के चलते दूसरी बार पकड़े गए हैं। इसके चलते 10 हजार रुपये का चालान काटा गया है। पुलिस विभाग की मानें तो प्रदेश में बिना मास्क का अबतक यह सबसे बड़ा चालान है।

epmty
epmty
Top