बिग बॉस के चर्चित कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन

बिग बॉस के चर्चित कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन

नई दिल्ली। बिग बाॅस सीजन-10 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम का निधन हो गया। लम्बी बीमारी से जूझने के बाद उन्होंन आज दुनिया को अलविदा कह दिया।

गौरतलब है कि स्वामी ओम पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। लगभग दो माह पूर्व उन्हें कोरोना हो गया था। कोरोना के चलते उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया था। एम्स में वे पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर आ गये थे। शारीरिक कमजोरी और अन्य बीमारियों के कारण वे फिर से बीमार हो गये और उन्हीं बीमारियों से लड़ते हुए उनका निधन हो गया। वे दिल्ली के अंकुर विहार रोहिणी इलाके में रह रहे थे।


बिग बाॅस सीजन-10 में वे सबसे अधिक चर्चित रहे। इस दौरान उनके विवादित बयानों ने काफी सुर्खियां बटोरीं। बिग बाॅस के बाद भी स्वामी ओम अपने विवादित बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने बिग बाॅस की एक को-कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा को अपनी धर्मपुत्री बताया था। अपने विवादित बयानों को लेकर वे लगातार अपनी ओर ध्यान आकर्षित कराते रहे। उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया।

रिपोर्टः प्रवीण गर्ग

epmty
epmty
Top