BJP आईटी सेल के हेड पर बडा आरोप- फाइव स्टार होटल में करते हैं यौन शोषण

BJP आईटी सेल के हेड पर बडा आरोप- फाइव स्टार होटल में करते हैं यौन शोषण

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग के मुखिया पर बड़ा आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा है कि बीजेपी आईटी सेल के हेड महिलाओं को 5 स्टार होटल में ले जाते हैं और वहां पर उनका शोषण करते हैं।

सोमवार को कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मीडिया कर्मियों के लिए बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बडा आरोप लगाते हुए कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य शांतनु सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा भारतीय जनता पार्टी इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विभाग के हेड अमित मालवीय के ऊपर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य के मुताबिक अमित मालवीय महिलाओं को फाइव स्टार होटल में ले जाते हैं और वहां पर उनका यौन शोषण करते हैं। सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया है कि बीजेपी आईटी विभाग के हेड अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के भीतर भी महिलाओं का यौन शोषण किया है।

उन्होंने बताया है कि अमित मालवीय के ऊपर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य शांतनु सिन्हा पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी राहुल सिन्हा के रिश्तेदार हैं। सुप्रिया श्रीनेत में मीडिया कर्मियों के सामने बंगाल में महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए अमित मालवीय को सस्पेंड किए जाने की डिमांड उठाई है।

epmty
epmty
Top