पुष्कर में पर्वतीय समाज उत्तराखंड के आश्रम के लिए भूमि पूजन

पुष्कर में पर्वतीय समाज उत्तराखंड के आश्रम के लिए भूमि पूजन

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीरथराज पुष्कर स्थित पर्वतीय समाज उत्तराखंड प्रवासियों के आश्रम के लिए उत्तराखंड सरकार के सहयोग से बनने जा रहे द्वितीय तल निर्माण भूमि पूजन 20 सितंबर को होगा।

पुष्कर स्थित अखिल भारतीय उत्तराखंड आश्रम के अध्यक्ष डा. एस.एस.तड़ागी ने बताया कि आश्रम में द्वितीय तल निर्माण हेतु पुष्कर आगमन पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने एक करोड़ के अर्थ सहयोग की घोषणा की थी। उस एक करोड़ में से 50 लाख रूपये सम्बंधित विभाग को प्राप्त हो गये है। जिसके चलते कल तीन बजे ..द्वितीय तल निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए अजमेर- पुष्कर पर्वतीय समाज के लोगों से भूमि पूजन कार में भाग लेने की अपील की है।

epmty
epmty
Top