भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष की कार की ट्रक से टक्कर- 3 लोग हुए घायल

भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष की कार की ट्रक से टक्कर- 3 लोग हुए घायल

रुड़की। कार में सवार होकर जा रहे भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश उपाध्यक्ष की बोलेरो कार पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक ट्रक के साथ टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 लोगों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

रविवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी शिकोहपुर गांव के रहने वाले सफात अपनी बोलेरो कार में सवार होकर तीन साथियों के साथ पतंजलि के पास स्थित महिंद्रा एजेंसी पर जा रहे थे। जैसे ही इन लोगों की कार पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव के पास पहुंची तो उसी दौरान उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रक के साथ जाकर भिड़ गई। इस हादसे में खालिक सफात और तकीम गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि हादसे में कार चला रहा फैजान सकुशल बच गया है। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सफात और तकीम को गंभीर स्थिति के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

epmty
epmty
Top