आर्केस्ट्रा की डांसर संग डांस के लिए बारातियों का बवाल- घरातियों की...

आर्केस्ट्रा की डांसर संग डांस के लिए बारातियों का बवाल- घरातियों की...

देवरिया। शादी समारोह में आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए बुलाए गए आर्केस्ट्रा में डांस कर रही युवती के साथ डांस करने को लेकर बारातियों का विवाद हो गया। बारातियों ने रोके जाने पर बवाल मचाते हुए लड़की पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। सूचना पर दौड़ी पुलिस मामले की जांच करते हुए बवाल काटने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

दरअसल देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के कनकटा शिव गांव के देवरिया टोले पर राम लखन यादव की बेटी का शादी समारोह आयोजित किया गया था। राम लखन यादव की बेटी के साथ शादी करने के लिए दूल्हा भरदुआ गांव से बारात लेकर आया था। द्वार पूजा के बाद बाराती जनवासे में आर्केस्ट्रा का लुत्फ उठा रहे थे। इसी बीच एक बाराती बाइक से करतब दिखाने लगा।

इस दौरान आर्केस्ट्रा देख रहे युवकों से बारातियों का विवाद हो गया। घराती पक्ष के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद आर्केस्ट्रा पर डांस कर रही युवती के साथ बारात में आए युवक डांस करने लगे। घराती पक्ष ने जब इसके लिए मना किया तो दोनों ओर से मारपीट होने लगी। इस नजारे को देख आर्केस्ट्रा बंद करा कर बाराती मौके से भाग गए। जबकि बारातियों ने उनकी मारपीट से बचने को घर में छुप कर अपनी जान बचाई। हमलावर घर के दरवाजे तोड़कर भीतर बंद लोगों को बाहर निकालने में लग गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। सूचना पाते ही गांव में पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपी गांव से भाग खड़े हुए। प्रभारी थाना अध्यक्ष विनय सिंह ने बताया है कि इस मामले में तहरीर मिली है। आरोपियों के घर दबिश देकर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

epmty
epmty
Top