दहेज लोभियों के लिए बुरी खबर- सरकारी कर्मचारियों को देना होगा..

दहेज लोभियों के लिए बुरी खबर- सरकारी कर्मचारियों को देना होगा..

वाराणसी। शादी के दौरान ससुराल वालों से मुंह फाड़कर भारी भरकम दहेज मांगने वाले सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कारगुजारी पर लगाम लगाने की तैयारी कर रही सरकार की ओर से कहा गया है कि सरकारी सेवा में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अब इस बात का शपथ पत्र देना होगा कि उन्होंने शादी में दहेज नहीं लिया है और शादी करने पर दहेज नहीं लेंगे।

महिला कल्याण विभाग की निदेशक संदीप कौर की ओर से जनपद के सभी विभागाध्यक्षों को इस बात के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जिनमें सरकारी सेवा में सेवारत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस बात का शपथ पत्र लिया जाए कि वह शादी के समय या बाद में उन्होंने दहेज नहीं लिया है।

यह निर्देश शासन स्तर से शुरू की गई उस पहल के अंतर्गत जारी किया गया है जिसमें सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी शादी में दहेज लेने से रोक लगाने के लिए शासन स्तर से पहल की गई है। उत्तर प्रदेश शासन दहेज प्रतिषेध नियमावली 2004 का सख्ती के साथ पालन करने के लिए सक्रिय हो गया है।

epmty
epmty
Top