बाबा साहब का योगदान बहुमूल्य एवं उल्लेखनीय है- प्राचार्या रेनू गर्ग

बाबा साहब का योगदान बहुमूल्य एवं उल्लेखनीय है- प्राचार्या रेनू गर्ग

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ लॉ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेणु गर्ग सहित समस्त स्टाफ ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेणु गर्ग ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान बहुमूल्य एवं उल्लेखनीय है। उन्होंने दलित समाज, मजदूर वर्ग और महिलाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और देश सामाजिक बुराइयों को दूर करने के उनके प्रयासों को समाज कभी नहीं भूलेगा।

कॉलेज निदेशक मंजू मल्होत्रा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने अशिक्षितों को शिक्षित बनाने का प्रयास किया था। वह जानते थे कि शिक्षा के ही आधार पर मनुष्य की आर्थिक व सामाजिक उन्नति संभव है।

कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर मुकुल गुप्त ने कहा कि बाबा साहब दूरदर्शी व्यक्तित्व का धनी थे। संविधान निर्माण में उनका योगदान योगदान अविस्मरणीय है। शोषित, निर्बल, वंचित वर्ग के अधिकार व सम्मान की लड़ाई लड़ने वाले डॉ. अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे।

इस अवसर पर अमित चौहान, प्रीति चौहान, छवि जैन, अमित त्यागी, बीता गर्ग, पूनम शर्मा, अनिता सिंह, दीपक मालिक, अभिनव गोयल, वैभव कश्यप, अमित भारद्वाज, उमेश चंद त्रिपाठी विपुल कुमार, गरिमा तोमर, प्रीति दीक्षित, संजीव कुमार, शुभम सिंघल एवं विवेक सिरोही आदि उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top