पथराव कर रहे बवालियों को पुलिस ने दौड़ाया- लगाई धारा 144

पथराव कर रहे बवालियों को पुलिस ने दौड़ाया- लगाई धारा 144

नई दिल्ली। रामनवमी के उपलक्ष में निकाली जा रही शोभायात्रा पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। शोभायात्रा में शामिल श्री राम मूर्ति पर किए गए पथराव से इलाके में रोष फैल गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर दौड़ी पुलिस ने हस्तक्षेप कर पथराव कर रहे बवालियो डंडे फटकार कर दौड़ाया। पथराव की चपेट में आकर कुछ युवा घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पथराव की चपेट में आकर कई वाहनों को नुकसान भी पहुंचा है।

कर्नाटक के कोलार जिले में शुक्रवार की देर रात निकाली जा रही शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक रामनवमी की पूर्व संध्या पर निकाली गई शोभायात्रा केशव नगर से आरंभ हुई थी। धूमधाम के साथ निकाली जा रही जैसे ही शोभायात्रा जैसे ही जहांगीर मोहल्ले में पहुंची तो उसी समय बिजली गुल हो गई। इसी का फायदा उठाते हुए आसामाजिक तत्वों ने जुलूस में शामिल भगवान राम की प्रतिमा पर पथराव कर दिया। जिससे मौके पर भगदड मच गई और हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों द्वारा दो पहिया व चार पहिया वाहनों में आग लगा दी गई। बताया जा रहा है कि पथराव ओैर आगजनी में दो कारों के अलावा 1 दुपहिया वाहन को नुकसान पहुंचा है। कई युवाओं को मामूली चोटें आई हैं कोलार एसपी डी देवराज ने बताया है कि जुलूस के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही बिजली की आपूर्ति बाधित हुई वैसे ही कुछ बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए पथराव कर दिया। उन्होंने बताया है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

epmty
epmty
Top