लेखपाल बनते ही महिला ने बदला गिरगिट की तरह रंग- पति को दिया छोड़

लेखपाल बनते ही महिला ने बदला गिरगिट की तरह रंग- पति को दिया छोड़

झांसी। गिरगिट की तरह रंग बदलते हुए लेखपाल बनी महिला ने अपने पति को छोड़ दिया है। बढईगिरी का काम करते हुए पत्नी को इस मुकाम तक पहुंचाने वाला युवक अब अधिकारियों के पास महिला के खिलाफ कार्यवाही की डिमांड को लेकर चक्कर लगा रहा है।

दरअसल उत्तर प्रदेश शासन की ओर से चयनित हुए लेखपालों को बीते दिनों नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। झांसी के जिलाधिकारी ने भी लेखपाल के रूप में चयनित हुई रिचा को भी नियुक्ति पत्र जारी किया था।

लेकिन यह क्या ? नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही गिरगिट की तरह रंग बदलते हुए रिचा ने अपने पति नीरज को छोड़ने का ऐलान कर दिया जो पिछले दो सालों से बढईगिरी का काम करते हुए अपनी पत्नी को इस मुकाम तक पहुंचने में लगा हुआ था। पत्नी की बेवफाई का शिकार हुए नीरज के मुताबिक बढईगिरी का काम करने वाले नीरज ने मंदिर के भीतर रिचा के साथ प्रेम विवाह किया था। नीरज ने प्रयास करते हुए अपनी पत्नी को लेखपाल के पद तक पहुंचाने में सफलता की राह दिखाई।

दो साल पहले लव मैरिज करने वाले नीरज ने रिचा के साथ मंदिर में सात फेरे लेते हुए अपना घर बसाया था। लेकिन अब लेखपाल बनते ही पत्नी द्वारा साथ छोड़ने से नीरज ने जिलाधिकारी झांसी के पास सबूत के साथ इस मामले की शिकायत की है। सोशल मीडिया पर भी नीरज द्वारा अपनी पत्नी लेखपाल रिचा के साथ शादी रचाने का फोटो जारी किया गया है। लेखपाल बनी रिचा की बेवफाई को लेकर अब लोग तरह-तरह के कमेंट करते हुए इसे ज्योति मौर्य जैसा दूसरा कांड बता रहे हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top