गजब- ई रिक्शा को वैवाहिक साइट बनाते ही लगी शादी के रिश्तो की लाइन

गजब- ई रिक्शा को वैवाहिक साइट बनाते ही लगी शादी के रिश्तो की लाइन

नई दिल्ली। हर युवक और युवती की चाहत होती है कि उसकी सही उम्र में योग्य लड़का अथवा लड़की के साथ शादी निर्धारित हो जाए। अगर समय रहते शादी नहीं होती है तो रिश्तेदारों के साथ पड़ोसी भी तानाकशी करने लगते हैं। एक युवक के साथ भी जब ऐसा ही हुआ तो उसने अपनी ई-रिक्शा को ही मेट्रो मोनिया साइट बना दिया। जिसके चलते अब उसके पास शादी के लिए रिश्तों की लाइन लग गई है।

दरअसल मध्य प्रदेश के दमोह के रहने वाले 30 साल के दीपेंद्र राठौर की अभी तक शादी नहीं हुई है। ई रिक्शा चलाकर अपनी और परिजनों की गुजर बसर करने वाले दीपेंद्र राठौर के घर शादी के कई रिश्ते आए। लेकिन बात नहीं बनी। शादी नहीं होते देखकर दीपेंद्र राठौर ने अपना देसी जुगाड़ भिड़ाया और ई रिक्शा पर बड़ी होर्डिंग लगा दी। जिस पर उसने पूरी डिटेल लिख रखी है।

होर्डिंग पर शिक्षा, हाइट और ब्लड आदि ग्रुप की जानकारी के साथ अब वह ई-रिक्शा को लेकर शहर में घूम रहा है। जहां भी वह अपनी ई रिक्शा को लेकर जाता है तो लोग उसके रिक्शा पर लगी होर्डिंग पर लिखी बातों को पढ़ने लगते हैं। जिसके चलते आजकल दीपेंद्र राठौर और उसकी ई रिक्शा चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि शादी का बायोडाटा ई रिक्शा पर लगे होल्डिंग पर उल्लिखित होने के बाद अब दीपेंद्र के पास शादी के लिए कई रिश्ते आ रहे हैं।

epmty
epmty
Top