NH 58 पर फिर हुआ हादसा- गढ्ढे में गिरी कार में सवार महिला समेत 3 घायल

NH 58 पर फिर हुआ हादसा- गढ्ढे में गिरी कार में सवार महिला समेत 3 घायल

मुजफ्फरनगर। दिल्ली- देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग -58 पर हुए हादसे में तेजी के साथ सड़क पर फर्राटा भरते हुए दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गढ्ढे में जाकर गिर गई। हादसे में घायल हुई महिला समेत तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मंगलवार को दिल्ली- देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर फर्राटा भरते हुए दौड़ रही होंडा सिटी कार जब मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला कट फ्लाईओवर को पार करते हुए मेरठ की तरफ पहुंची तो अचानक से गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गढ्ढे में जाकर पलट गई।

काफी दूर तक लहराती हुई हाइवे पर चली होंडा सिटी कार को चालक ने नियंत्रण में लेने की हर संभव कोशिश की, लेकिन कार नियंत्रण में नहीं आ सकी। हादसे की जानकारी मिलते ही मंसूरपुर थाना प्रभारी अखिल चौधरी फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। हाईवे एंबुलेंस को मौके पर बुलवाकर हादसे में घायल हुई महिला के अलावा सार्थक एवं शिवम सिंघल को इलाज के लिए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

हादसे में घायल हुई महिला एवं दो अन्य लोगों की पहचान सहारनपुर के रहने वाले लोगों के रूप में की गई है जो होंडा सिटी कार में सवार होकर मेरठ की तरफ जा रहे थे। नावला कट के समीप हुए इस हादसे से पहले मंगलवार की सवेरे छपार थाना क्षेत्र के शाहपुर मोड़ के समीप हुए हादसे में 6 लोगों की जान चली गई थी।

इस हादसे में तेजी के साथ दौड़ रही कार पीछे से ट्रक के नीचे जाकर घुस गई थी। जिससे कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए थे और उसके भीतर बैठे 6 लोगों की जान चली गई थी। माना जा सकता है कि हाईवे पर रफ्तार अब लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद लोग जल्दी पहुंचने के चक्कर में अपने वाहनों को अनियंत्रित गति से दौड़ाते हैं और हादसे का शिकार बन जाते हैं।

epmty
epmty
Top