महागठबंधन के विधान परिषद उम्मीदवारों का ऐलान- राबडी भी जायेगी...

महागठबंधन के विधान परिषद उम्मीदवारों का ऐलान- राबडी भी जायेगी...

पटना। महागठबंधन की ओर से विधान परिषद के लिए अपने तकरीबन आधा दर्जन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य की मुख्यमंत्री रही राबड़ी देवी भी विधान परिषद के रास्ते अब सदन में जाएंगी।

शुक्रवार को बिहार में होने वाले विधान परिषद के इलेक्शन के लिए महागठबंधन की ओर से अपने पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से फैसल अली के अलावा राज्य की मुख्यमंत्री रहीं राबड़ी देवी तथा अब्दुल बारी सिद्दीकी को अपना उम्मीदवार बनाया गया है।

शशि यादव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले की कैंडिडेट के तौर पर विधान परिषद का चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से उर्मिला ठाकुर एवं अब्दुल बारी सिद्दीकी को भी विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया गया है।

epmty
epmty
Top