रेडियो की आवाज रहे अमीन सयानी की जुबान हुई खामोश- मुंबई में ली..

रेडियो की आवाज रहे अमीन सयानी की जुबान हुई खामोश- मुंबई में ली..

मुंबई। ऑल इंडिया रेडियो समेत अन्य रेडियो स्टेशन पर सुनाई देने वाली अमीन सयानी की कर्णप्रिय आवाज सदा के लिए खामोश हो गई है। रेडियो की आवाज के खामोश होते ही एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बार फिर से सन्नाटा छा गया है। 91 साल की उम्र में रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर रहे अमीन सयानी का निधन हो गया है।

वर्ष 1932 की 21 दिसंबर को मुंबई में जन्म लेने के बाद रेडियो की दुनिया में बड़ा नाम कमाने वाले आवाज के जादूगर अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। रेडियो की आवाज कहे जाने वाले अमीन सयानी के हार्ट अटैक की वजह से हुए निधन से एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बार फिर से सन्नाटा छा गया है।

91 साल की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले अमीन सयानी की मौत से उनके बेटे राजिल सयानी गहरे सदमे में है।

उन्होंने बताया है कि अमीन सयानी को बीते दिन हॉर्ट अटैक हुआ था, जिसके बाद रेडियो की आवाज को एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में ले जाया गया था। लेकिन रास्ते में ही अमीन सयानी ने दम तोड़ दिया था।

जानकारी मिल रही है कि अमीन सयानी का अंतिम संस्कार 22 फरवरी को किया जाएगा। क्योंकि आज बुधवार को उनके कुछ रिश्तेदार उनके अंतिम दर्शन के लिए मुंबई पहुंचेंगे।

epmty
epmty
Top