प्रेम की निशानी ताजमहल पर अमेरिकी पर्यटक से छेड़छाड़- फोटो खींचने...

प्रेम की निशानी ताजमहल पर अमेरिकी पर्यटक से छेड़छाड़- फोटो खींचने...

आगरा। पति के साथ अमेरिका से भारत घूमने के लिए पहुंची महिला पर्यटक के साथ प्रेम की निशानी ताजमहल पर छेड़छाड़ की गई। फोटो खींचने के बहाने अमेरिकी पर्यटक से हरकत करने वाले गाइड को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

अमेरिका की रहने वाली महिला अपने पति के साथ भारत भ्रमण के तहत ताज नगरी आगरा में प्रेम की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंची थी। ताजमहल पर पहुंचे दंपति को आगरा का रहने वाला मनमोहन आर्य मिला, उसने दंपति को ताजमहल घूमने के साथ दोनों की फोटो ग्राफी करने की भी बात कही। विदेशी टूरिस्ट दंपति ने हामी भरते हुए गाइड्स कम फोटोग्राफर को अपने साथ ले लिया और ताजमहल का दीदार करते हुए घूमने लगे।

दोनों पति-पत्नी पहले केंद्रीय टैंक के पास फोटो शूट करने लगे, इसी बीच महिला का पति घूमता घूमता आगे निकल गया और महिला वहीं रुक कर फोटोशूट कराने लगी। महिला पर्यटक का आरोप है कि इसी दौरान गाइड ने फोटो खींचने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। जब महिला का पति वापस लौटा तो उसने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी उसे दी।

पति ने ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मियों के पास पहुंचकर इस बड़े घटनाक्रम की जानकारी दी। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए खोजबीन कर आरोपी को ताजमहल के भीतर हिरासत में ले लिया। एसीपी छत्ता की अदालत में पेश किए गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

epmty
epmty
Top