छड़ी मुबारक की रस्म के साथ ही अमरनाथ यात्रा हुई संपन्न- पिछले साल के..

छड़ी मुबारक की रस्म के साथ ही अमरनाथ यात्रा हुई संपन्न- पिछले साल के..

नई दिल्ली। बाबा अमरनाथ की पवित्र छड़ी मुबारक पंचतरणी से अमरनाथ गुफा में पहुंची। छड़ी मुबारक की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक पूजा और अनुष्ठान के साथ ही अमरनाथ यात्रा 2024 का समापन हो गया है।

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर 52 दिनों तक चली बर्फानी बाबा की अमरनाथ यात्रा का समापन हो गया है।

यात्रा के आखिरी दिन आज बाबा अमरनाथ की पवित्र छड़ी मुबारक को पंचतरणी से अमरनाथ गुफा के भीतर ले जाया गया। बाबा बर्फानी के दरबार में पहुंची छड़ी मुबारक की विद्वान पंडितो द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक पूजा की गई और अनुष्ठान संपन्न किया गया।

छड़ी मुबारक की रस्म के साथ ही अमरनाथ यात्रा 2024 के समापन का ऐलान कर दिया गया। 52 दिनों तक चली अमरनाथ यात्रा में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा में पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

वर्ष 2024 की बाबा अमरनाथ यात्रा में पिछले साल के मुकाबले तकरीबन 50000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

वर्ष 2023 में हुई अमरनाथ यात्रा में चार लाख 50000 श्रद्धालु शामिल हुए थे।

Next Story
epmty
epmty
Top