आरिफ सारस की दोस्ती बिछड़ने पर बिफरे अखिलेश- बोले कुत्ते लोगों को..

आरिफ सारस की दोस्ती बिछड़ने पर बिफरे अखिलेश- बोले कुत्ते लोगों को..

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अमेठी में आरिफ एवं सारस की दोस्ती बिछड़ने पर बुरी तरह बिफरते हुए कहां है कि प्रदेश में कुत्ते लोगों को काट काट कर बेहाल कर रहे हैं लेकिन सरकार पक्षियों को दाना पानी देने वाले लोगों से सारस जैसे पक्षी छीन कर उनकी दोस्ती को तोड़ रही है।

बुधवार को राजधानी स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में अमेठी के रहने वाले आरिफ, जिनकी बीते दिन वन विभाग की टीम ने सारस के साथ दोस्ती बिछुड़ा दी थी, की ओर इशारा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय हाल बेहाल है। हालात ऐसे हो चले हैं कि सड़कों पर आवारा घूमने वाले कुत्ते लोगों को काट काट कर बेहाल कर रहे हैं। लेकिन सरकार कुत्तों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की बाबत कुछ नहीं कर रही है। ऐसे लोग जो पशु पक्षियों को चारा और दाना पानी देते हुए उनके जीवन को बचा रहे हैं, उनसे पक्षी छीन कर जंगल में छोड़े जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमेठी के आरिफ को एक सारस घायल अवस्था में पढ़ा हुआ मिला था। घर लाकर आरिफ ने उसकी मरहम पट्टी कराने के साथ उसका इलाज कराया,जिसके चलते स्वस्थ हुए सारस की आरिफ के साथ दोस्ती हो गई और वह उसके साथ घर के भीतर ही रहने लगा। लेकिन सरकार को सारस का आरिफ के साथ रहना सहन नहीं हुआ। लिहाजा वन विभाग की टीम ने आरिफ के घर पहुंच कर पाले गए सारस को अपने कब्जे में ले लिया और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

सारस को छीनकर ले जाते समय उसकी देखभाल और पाल पोस करने वाला आरिफ खूब दहाड़ मार कर रोया, लेकिन वन विभाग की टीम को दोस्ती बिछड़ने पर जरा भी दया नहीं आई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मैं कानपुर में विधायक से मिला, जिसे अब जेल से दूसरे कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया है, आखिर ऐसा करके योगी सरकार क्या संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा वाले पेड़ पक्षियों के भी अब दुश्मन हो चले हैं, भाजपा के लोग गमला चुराने का काम कर रहे हैं। ऐसे हालातों में इनसे देश और प्रदेश के विकास की कैसे उम्मीद की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने कहा है कि पर्यावरण के लिए भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही है। किसान का गेहूं निजी कंपनियों के हाथों खरीदवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन तेल और दूध के दाम बढ़ रहे हैं, आखिर तेल और दूध का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने सारस को कैद कर दिया है, जबकि आरिफ के साथ वह खुले आसमान के नीचे विचरण कर रहा था।

epmty
epmty
Top