संकट में पड़ा विमान-आपातकालीन लैंडिंग-दोनों पायलट सुरक्षित

संकट में पड़ा विमान-आपातकालीन लैंडिंग-दोनों पायलट सुरक्षित

मथुरा। आसमान में उड़ान भर रहे 2 सीटों वाले विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान और उसमें सवार पायलटों को संकट में देखते हुए आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कराई गई लैंडिंग के दौरान कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। विमान लैंडिंग के बाद आवागमन की शुरुआत कर दी गई। फिलहाल विमान के दोनों पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को थाना नोहझील के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर उस समय लोगों के बीच कौतुहल पैदा हो गया। जब एक निजी विमान की एक्सप्रेस-वे पर आपातकालीन लेंडिंग कराई गयी। दरअसल 2 सीट वाले विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके चलते विमान और उसमें सवार दोनों पायलट संकट में फंस गए थे। विमान में तकनीकी खराबी का संदेश मिलने के बाद पुलिस द्वारा दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन एक्सप्रेस-वे पर रोक दिया गया।

विमान की सकुशल लैंडिंग होने के बाद पायलट और को पायलट सुरक्षित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर आपातकाल समय में उतारे गए विमान ने अलीगढ़ से उड़ान भरी थी और वह नारनौल जा रहा था। विमान की आपातकालीन लैंडिंग की सूचना के बाद आसपास के अनेक गांवों के लोग यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंच गये। एक्सप्रेस वे के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंची गा्रमीणों की भीड को विमान के पास जाने से बामुश्किल रोका।

epmty
epmty
Top