जीत के बाद अब भाजपा में शुरू हुई सीएम पद की जंग

जीत के बाद अब भाजपा में शुरू हुई सीएम पद की जंग

गुवाहाटी। असम में हुए विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव की दो मई को हुई मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सत्ता में आये दो दिन बीत चुके है। लेकिन अभी तक भगवा पार्टी राज्य में नये मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पायी है।

राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा एवं मंत्रिमंडल में उनके कनिष्ठ सहयोगी दोनों ही अब सीएम की इस हॉट सीट पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं जिसके कारण नये मुख्यमंत्री की नियुक्ति का मामला उलझ गया है।

दिलचस्प तथ्य यह है कि दिल्ली स्थित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी इस मामले में अभी तक अपनी चुप्पी साध रखी है। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम सर्वानंद सोनोवाल एवं हिमंता बिस्वा शर्मा को बराबरी का दर्जा देते हुए कहा था कि चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि सीएम पद के दावेदार हिमंता विश्व शर्मा ने अपने पास अब तक करीब 50 विधायकों के समर्थन होने का दावा किया है। गौरतलब है कि भाजपा नीत गठबंधन ने 72 सीटों पर जीत हासिल की है जिनमें भाजपा ने केवल अपने बूते 60 सीटों पर विजय हासिल की है।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा का केंद्रीय संसदीय बोर्ड जल्द ही एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति करेगा जो विधायकों से बातचीत करेंगे। इसके बाद पर्यवेक्षक से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व नये मुख्यमंत्री का नाम तय कर सकता है।

epmty
epmty
Top