आधी रात के बाद जंग का अखाड़ा बने जेएनयू में खूब चले लटठ

आधी रात के बाद जंग का अखाड़ा बने जेएनयू में खूब चले लटठ

नई दिल्ली। आमतौर पर सुर्खियों में रहने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आधी रात के बाद छात्रों के दो गुटों के बीच हुई सड़क के बाद लटठ चल गए। दो छात्र गुटों के हिंसक संघर्ष में जख्मी हुए कुछ छात्रों को अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दो छात्र गुटों के बीच चल रही संघर्ष की वारदात का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसे आमतौर पर सुर्खियों में रहने वाले राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का होना बताया जा रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति छात्रों को डंडे से पिटता हुआ दिखाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति छात्रों पर साइकिल फैंकते हुए दिखाई दे रहा है। विश्व विद्यालय के सुरक्षा कर्मी मारपीट कर रहे लोगों को बचाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि संघर्ष की यह वारदात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं वामपंथी छात्र समूह के बीच हुई थी। घटना को लेकर दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी मिल रही है संघर्ष की इस वारदात में घायल हुए छात्रों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

epmty
epmty
Top