लवली के इस्तीफा के बाद देवेंद्र के हाथ में कमान- बने दिल्ली अध्यक्ष

लवली के इस्तीफा के बाद देवेंद्र के हाथ में कमान- बने दिल्ली अध्यक्ष

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव- 2024 के तीसरे चरण के पहले ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली के स्थान पर अब देवेंद्र यादव को पार्टी की कमान सौंपी गई है।

मंगलवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से पिछले दिनों इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली के स्थान पर देवेंद्र यादव के नाम पर मोहर लगा दी गई है।

देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं चांदनी चौक क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल ने बीते दिन इलाके के आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने लवली के बयान की चर्चा किए बगैर कहा कि आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के बीच हुए समझौते में कोई दरार नहीं है। आज मंगलवार को देवेंद्र यादव के हाथों में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपते हुए उन्हें अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

epmty
epmty
Top