CM पद से विदाई के बाद मामा ने की जुताई- खुद ट्रैक्टर चलाकर की चने की बुवाई

CM पद से विदाई के बाद मामा ने की जुताई- खुद ट्रैक्टर चलाकर की चने की बुवाई
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

विदिशा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हुई विदाई के बाद शिवराज सिंह चौहान ने खेती किसानी में जुटते हुए ट्रैक्टर के माध्यम से खेत की जुताई करने के साथ चने की फसल की बुवाई भी की। जिसके चलते अब खेती किसानी को भी एक पूर्व मुख्यमंत्री हासिल हो गया है। अब देखने वाली बात यह रह गई है कि खेतों में फसलों को लहलहाने और उससे भारी उत्पादन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कौन सी योजना अख्तियार करते हैं।

दरअसल शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खेती किसानी का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ट्रैक्टर चलाते हुए खेत की जुताई करते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान बृहस्पतिवार को अपने गृह नगर विदिशा पहुंचे थे, जहां उन्होंने खेत में ट्रैक्टर चला कर जुताई करते हुए चने की बुवाई की है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि अपने मध्य प्रदेश की माटी सोना उगती है। धरती मां धन धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूंद से अब माटी को नमन किया है। आज खेतों की जुताई कर चने की बुवाई की है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उनकी अगुवाई में मिली भारी जीत के बाद भी पार्टी हाई कमान ने सीएम पद से उनकी विदाई करते हुए एक नए व्यक्ति को मुख्यमंत्री के पद पर बिठाया है।

epmty
epmty
Top