निर्माण कार्य का निरीक्षण कर वोले DM- कार्य को जांच कर ले लें हैंडोवर

निर्माण कार्य का निरीक्षण कर वोले DM- कार्य को जांच कर ले लें हैंडोवर

शामली। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने आज अपने निरीक्षण में कैराना नगर पालिका के 50 टी०पी०डी० क्षमता के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। यह कार्य cds इकाई 9 द्वारा किया जा रहा है।

निरीक्षण के समय संस्था की ओर से मौके पर उपस्थित रेजिडेंट इंजीनियर द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि परियोजना की कुल लागत 04 करोड़ 73 लाख रुपए है जिसे व्यय कर कार्य को पूर्ण कर लिया गया है तथा स्थानांतरण प्रपत्र नगर पालिका कैरना को उपलब्ध करा दिए गए हैं। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी को मौके पर वेइंग एरिया, प्री सेग्रीगेशन एरिया तथा पोस्ट सेग्रीगेशन एरिया आदि के कार्य पूर्ण पाए गये। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर जो मौके पर उपस्थित थे,को निर्देश दिए गए की कार्य को जांच कर हैंडोवर ले लें ताकि कार्यदय संस्था द्वारा uc भेजा जा सके। तत्पश्चात ही एसबीएम फेस 02 के अंतर्गत इस परियोजना में मशीनों की स्थापना का कार्य किया जा सकेगा और परियोजना का पूर्ण लाभ मिल सकेगा‌।

निरीक्षण के समय एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव,अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉक्टर हरेंद्र, कार्य दाई संस्था के रेजिडेंट इंजीनियर तथा नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top