कुली के बाद राहुल गांधी का बढईगिरी अंदाज- मार्केट पहुंच चलाएं औजार

कुली के बाद राहुल गांधी का बढईगिरी अंदाज- मार्केट पहुंच चलाएं औजार

नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान ढोने का काम करने वाले कुलियों के बीच पहुंचने वाले कांग्रेस सांसद अब बढईगिरी के अंदाज में नजर आए हैं। राजधानी दिल्ली स्थित फर्नीचर की दुकान पर पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हथौड़े पर हाथ भी आजमाया और औजार चलाकर लकड़ी की छिलाई भी की।

बृहस्पतिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर से एक्स के माध्यम से चर्चाओं में ट्रेंड कर रहे हैं। इस बार राहुल गांधी का बढई वाला अंदाज नजर आया है। कुछ दिनों पहले कुली बनकर लोगों का सामान ढोते दिखाई दिए सांसद राहुल गांधी आज बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित फर्नीचर की दुकान पर बढईगिरी का काम करते दिखाई दिए हैं।

कीर्तिनगर स्थित बढई की दुकान पर पहुंचे सांसद राहुल गांधी ने हथौड़े पर हाथ आजमाने के अलावा दुकान पर औजार भी चलाएं। अपने एक्स अकाउंट पर सांसद राहुल गांधी ने लिखा है कि दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट में जाकर आज बढई भाइयों से मुलाकात की, जो मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं।

उन्होंने लिखा है कि मजबूती के साथ खूबसूरती तराशने में माहिर बढई भाइयों के साथ इस दौरान काफी बातें हुई है। उनके साथ समय बिताते हुए उनके हुनर को भी थोड़ा जाना है और थोड़ा सीखने की कोशिश की है।



epmty
epmty
Top