राजधानी लखनऊ के बाद अब लुलु यहां भी खोल रहा अपना मॉल

राजधानी लखनऊ के बाद अब लुलु यहां भी खोल रहा अपना मॉल

झांसी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लुलु मॉल स्थापित करने वाली संयुक्त अरब अमीरात कि मल्टीनेशनल कंपनी लुलु ग्रुप अब झांसी में भी अपना एक बड़ा मॉल खोलने जा रही है। झांसी में लुलु मॉल की ओर से आरंभ किए जाने वाला मॉल यूपी में दूसरा होगा, क्योंकि इससे पहले लुलु ग्रुप द्वारा यूपी की राजधानी लखनऊ में भी लुलु मॉल स्थापित किया जा चुका है।

संयुक्त अरब अमीरात की मल्टीनेशनल कंपनी लुलु ग्रुप अब झांसी में भी अपना एक बड़ा मॉल आरंभ करने जा रही है। कंपनी के अफसरों के प्रतिनिधि मंडल ने झांसी का इस बाबत दौरा भी कर लिया है।

ग्रुप झांसी में मॉल के साथ फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना करने की कोशिशों में लगा हुआ है। ग्रुप ने अपना प्रस्ताव फिलहाल प्रशासन के सामने रखा है। दोनों प्रोजेक्ट के लिए लुलु ग्रुप की ओर से झांसी में जमीन की तलाश भी आरंभ कर दी गई है।

लुलु ग्रुप झांसी में मॉल के अलावा फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की तैयारी कर रही है। यहां लगाई जाने वाली फूड प्रोसेसिंग यूनिट का शत प्रतिशत उत्पादन निर्यात कर विदेशों में भेजा जाएगा। हालांकि इस फूड प्रोसेसिंग यूनिट में कंपनी की ओर से क्या उत्पाद तैयार किया जाएगा, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

epmty
epmty
Top