अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की भारत की 15 खास महिलाओं की तस्वीर

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की भारत की 15 खास महिलाओं की तस्वीर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर 15 महिलाओं की तस्वीरों को साझा किया है जिनका भारतीय संविधान के निर्माण में खास योगदान रहा है।

प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर उन 15 महिलाओं की तस्वीरों को साझा किया है जिनका भारतीय संविधान के निर्माण में खास योगदान रहा है। तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने इन महिलाओं के लिए लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है।

प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा, "मैंने पूरी दुनिया की शासन प्रणाली में शामिल महिलाओं के बारे में रिसर्च किया है और उनके बारे में पढ़ा कि कैसे उनकी कुशलता और हुनर ने समाज और देश को प्रभावित किया है। देश के नेतृत्व में महिलाओं की अहमियत को समझना काफी जानकारी देने वाला, दिलचस्प और इतना आनंददायक रहा। मैं कुछ मजेदार जानकारियां शेयर करना चाहूंगी, जो मुझे हाल ही में पता चला है और मुझे लगता है आज सबसे सही दिन है इसे बताने का जो मैंने जाना है'।"


प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट के आखिरी में लिखा है, "क्या आपको पता है संविधान सभा की इन 15 महिलाओं के बारे में जिन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। काफी प्रेरणादायक है और देश के आधारभूत सिद्धांतों को तैयार करने में इन्होंने जो योगदान दिया है इसका जश्न मनाने का आज सबसे बढ़िया दिन है, गणतंत्र दिवस की बधाई।"

वार्ता





epmty
epmty
Top