देश के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में एक्ट्रेस मेहर अफरोज गिरफ्तार

देश के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में एक्ट्रेस मेहर अफरोज गिरफ्तार

नई दिल्ली। मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच में बांग्लादेश के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में एक्ट्रेस मेहर अफरोज शाॅन को गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार के खिलाफ बोलने वालों की चल रही धरपकड़ के सिलसिले के अंतर्गत बांग्लादेशी एक्ट्रेस मेहर अफरोज शान को गिरफ्तार कर लिया गया है। 6 फरवरी की रात ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिटेक्टिव ब्रांच ने बांग्लादेश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एक्ट्रेस की अरेस्टिंग की है। पुलिस ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया है।

शुक्रवार को ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रेजाउल करीम मलिक ने बताया है कि एक्ट्रेस मेहर अफरोज शान की गिरफ्तारी बृहस्पतिवार की देर रात धानमंडी से की गई है। उनका आरोप है कि वह देश के खिलाफ साजिश में शामिल थी।

डीएमपी के मीडिया और पब्लिक रिलेशंस के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद तलेबुर रहमान ने कहा है की एक्ट्रेस मेहर अफरोज शान को उनके खिलाफ लगाएं गए आरोपों के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top