अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के घर ACB का छापा

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के घर ACB का छापा

नई दिल्ली । भ्रष्टाचार निवारण संगठन(एसीबी) ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी.पी.सिंह एवं उनके कुछ नजदीकी लोगो के 10 स्थानों पर आज भोर से छापे की कार्रवाई शुरू की है।

छत्तीसगढ़ में एसीबी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जी.पी. सिंह के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया गया है,और इसके बाद छापे की कार्रवाई शुरू की गई है।छापे की कार्रवाई एसीबी द्वारा गठित अलग अलग टीमें एक साथ कर रही है।राज्य में पहली बार भारतीय पुलिस सेवा के किसी वरिष्ठ अधिकारी के यहां छापे की कार्रवाई एसीबी कर रही है।

राज्य में 2018 में सत्ता परिवर्तन के कुछ महीनों बाद जी.पी. सिंह को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीबी) का मुखिया बनाया गया था।इस दौरान निलम्बित चल रहे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश गुप्ता से जुड़े कुछ मामलों की जांच का दायित्व एसीबी के पास था।इस मामले की जांच में उनकी भूमिका से सरकार के असन्तुष्ट होने के मद्देनजर उऩ्हे एसीबी के मुखिया के पद से हटा दिया गया था।

फिलहाल एसीबी की छापे की कार्रवाई जारी है।इस कार्रवाई से राज्य के अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों और राजनीतिक हलकों में तरह तरह की चर्चाएं जारी है। जी.पी. सिंह राज्य के ताकतवार अधिकारियों में शुमार किए जाते है और अहम पदों का दायित्व उनके पास पूर्व मे रहा हैं।लेकिन विवादों से भी उनका काफी नाता रहा है।

वार्ता

epmty
epmty
Top