सड़क दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत

सड़क दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार तड़के शादीपोरा पाईन के पास अज्ञात तेल टैंकर की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी की पहचान फरहाद अली वानी के रूप में हुई। पुलिस कर्मी दुर्घटना का शिकार उस वक्त हुए, जब वह आज तड़के मस्जिद की ओर जा रहे थे, उसी दौरान जिले के शादीपोरा पाईन में एक अज्ञात तेल टैंकर की टक्कर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बेमिना श्रीनगर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित की चार दिन पहले ही शादी हुई थी। वह बांदीपोरा पुलिस लाइन में तैनात थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वार्ता

epmty
epmty
Top