डिवाइडर पर चढी यात्रियों से भरी बस- शीशे तोड़कर निकालें लोग-अनेक घायल

डिवाइडर पर चढी यात्रियों से भरी बस- शीशे तोड़कर निकालें लोग-अनेक घायल

हापुड़। सड़क पर फर्राटा भर्ती हुई दौड़ रही बस अचानक से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसा होते ही यात्रियों में बुरी तरह से चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बस के शीशे तोड़कर भीतर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसमें कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि मामूली रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

सोमवार को जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ स्थित उपेड़ा से चलकर एक प्राइवेट बस नोएडा के सेक्टर 37 जा रही थी। बस में तकरीबन 60 यात्री सवार थे जो अपने कामों से नोएडा जा रहे थे। जैसे ही यह बस हापुड थाना देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुराने टोल टैक्स के पास पहुंची तो एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा होते ही यात्रियों में बुरी तरह से चीख-पुकार मच गई। हादसे को देखकर दौड़े आसपास के लोगों ने शीशे तोड़कर भीतर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क हादसे में 35 वर्षीय यात्री अर्जुन पुत्र जयप्रकाश निवासी सिमरोली गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाबूगढ़ छावनी निवासी महिला दिव्या पत्नी अशोक, ललित निवासी उपेड़ा का गढ़ रोड स्थित सीएससी पर इलाज चल रहा है। जिन लोगों को मामूली चोट आई है उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सड़क हादसे के बाद प्रभावित हुए यातायात को सुचारू करने के लिए क्रेन की सहायता से पुलिस ने बस को साइड में खड़ी कराया।

epmty
epmty
Top