करोड़ों रुपए की प्रतिबंधित लकड़ी के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

करोड़ों रुपए की प्रतिबंधित लकड़ी के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर। भारत से तस्करी करके चीन भेजी जा रही बेशकीमती लकड़ी के साथ पुलिस द्वारा छह आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोग नेपाल एवं चीन के कुछ लोगों के साथ मिलकर इस बेशकीमती लकड़ी की चीन में तस्करी करते थे।

शुक्रवार को थाना कोतवाली सिटी के मछली बाजार में किराए पर रहने वाले नेपाली लोगों के मकान पर हिमाचल प्रदेश की वन विभाग की टीम एवं सहारनपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही करते हुए 6 लोगों को अरेस्ट किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करोड़ों रुपए की बेशकीमती लकड़ी बरामद की गई है। लकड़ी को बर्तनों की सेप में बनाया गया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं तकरीबन 10 लाख रुपए की नगदी भी बरामद होने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस को बरामद हुई लकड़ी को चीन में भारी कीमतों में बेचा जाता है, क्योंकि चीन के लोग इस लकड़ी के माध्यम से पूजा करते हैं।

epmty
epmty
Top