BSF द्वारा 5 किलोमीटर 'फिट इंडिया फ्रीडम वॉक' का आयोजन

BSF द्वारा 5 किलोमीटर फिट इंडिया फ्रीडम वॉक का आयोजन

जालंधर। सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय जालंधर में आज पांच किलोमीटर 'फिट इंडिया वॉक' का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि महीपाल यादव,महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर ने ध्वज दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान सभी अधिकारियों अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने वॅाक में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोविड महामारी से बचाव को ध्यान में रखते हुए, सामाजिक दूरी का के साथ-साथ खुद को फिट रखने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 'फिट इंडिया पैदल चाल' मुहिम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक व्यक्ति अपनी पसंद और शारीरिक क्षमता के अनुसार चल सकता है। यहां तक कि ऐसे वॉक के दौरान ब्रेक भी लिया जा सकता है।

वार्ता

epmty
epmty
Top