कमिश्नरेट से पहले गन पॉइंट पर मेटल फैक्ट्री में 40 लाख की डकैती

कमिश्नरेट से पहले गन पॉइंट पर मेटल फैक्ट्री में 40 लाख की डकैती

गाजियाबाद। तकरीबन दर्जनभर बदमाशों ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे के किनारे विजय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित मेटल फैक्ट्री के भीतर गन पॉइंट के सहारे डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया। फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड और एक अन्य कर्मचारी को शस्त्र की नोक पर बंधक बनाने के बाद फैक्ट्री में घुसे बदमाश तकरीबन 4000000 रुपए की कीमत का तांबे का तार और लेड लूटकर आराम से फरार हो गए। भारी-भरकम डकैती की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी ने फोर्स के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना कर घटना के खुलासे के लिए 5 टीमें गठित कर दी हैं।

महानगर के मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे के किनारे बने विजयनगर इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार की सवेरे दर्जन भर से अधिक बदमाशों ने एक मेटल फैक्ट्री के भीतर घुसते हुए डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। ट्रक जैसे वाहन में सवार होकर आए बदमाशों ने फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड और एक अन्य कर्मचारी को शस्त्रों की नोक पर अपने कब्जे में लिया और दोनों को बंधक बना लिया।

दोनों के हाथ पैर रस्सी से बांधने के बाद बदमाशों ने उन्हें कमरे के भीतर बंद कर दिया। इसके बाद बेखौफ हुए बदमाश 5500 किलो तांबा और तकरीबन 1000 किलो लेड साथ लाए वाहन में लाद कर फरार हो गए। लूटे गए माल की कीमत तकरीबन 40 से 4200000 रुपये होना बताई जा रही है।

भारी-भरकम डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की छानबीन करने के बाद 5 टीमें गठित करते हुए उन्हें घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।

epmty
epmty
Top