वैलेंटाइन डे पर 3.4 इंच के इमरान को मिली 3 फुट की खुशबू

वैलेंटाइन डे पर 3.4 इंच के इमरान को मिली 3 फुट की खुशबू

अलीगढ़। वैलेंटाइन डे के मौके पर जहां प्रेमी जोड़े प्रेम का इजहार करने के लिए इधर से उधर भटकते रहे, वही 3 फुट 4 इंच के इमरान को उसकी तीन फुटी सपनों की रानी मिल गई। दोनों का धूमधाम के साथ निकाह संपन्न किया गया। दोनों की शादी की खुशी लोगों को इतनी थी कि बिन बुलाए अनेक मेहमान जमा हो गए।

दरअसल अलीगढ़ के रहने वाले 3 फुट 4 इंच के इमरान को दुल्हन नहीं मिल रही थी। उधर 3 फुट लंबी खुशबू के परिवार के लोग भी उसकी शादी के लिए परेशान थे। क्योंकि कद छोटा होने की वजह से दोनों के सामने शादी की परेशानी आ रही थी। जब दोनों के परिजन एक दूसरे से मिले तो उनकी परेशानी दूर हो गई।

दरअसल अलीगढ़ के जीवन गढ़ गली नंबर आठ के रहने वाले इमरान के परिजनों को जब पता चला कि उनकी तरह पटवारी नगला भगवान गढी में रहने वाली 3 फीट की खुशबू के परिजन भी उसकी शादी के लिए परेशान हैं। इमरान के परिजनों ने खुशबू के माता-पिता से संपर्क किया और वह इमरान के साथ अपनी बेटी की शादी करने को तैयार हो गये। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद शादी की तैयारियां शुरू की गई। वैलेंटाइन डे वीक के अंतर्गत दोनों की शादी धूमधाम के साथ संपन्न हुई।

epmty
epmty
Top