जेल में 30 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले

जेल में 30 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण की आधारवाडी जेल में कम से कम 30 कैदी कोरोना वायरस (काेविड-19) से संक्रमित पाए गए हैं।

रेजीडेंट चिकित्सा अधिकारी (आरएमओ) ने मंगलवार को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित कैदियों को ठाणे के सिविल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। राज्य में कोरेाना की यह दूसरी लहर है और जेल में बंद इन सभी कैदियों की कोरोना जांच की गयी है।

अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि 1800 कैदियों में से 30 कोरोना संक्रमित पाए गए है।

वार्ता





epmty
epmty
Top