अयोध्या में 51 घाटों पर सजाए गये 24 लाख दीये

अयोध्या में 51 घाटों पर सजाए गये 24 लाख दीये

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव को भव्यता देने के लिये इक्यावन घाटों पर चौबीस लाख दीये बिछाये गये हैं।

डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो़ प्रतिभा गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरयू सलिला के समीप राम की पैड़ी पर दीपोत्सव को भव्यता देने के लिए 51 घाटों पर 24 लाख दीये बिछाये गये हैं। उन्होंने बताया कि वालंटियर्स द्वारा इक्यावन घाटों पर चौबीस लाख से अधिक दीये सजाने का कार्य जारी है। इसके लिये विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्व कीर्तिमान के लिये राम की पैैड़ी व चौधरी चरण सिंह के घाटों पर बारह पर्यवेक्षक, पिन्चानबे घाट प्रभारी, एक हजार से अधिक समन्वयक नियुक्त किये गये हैं। इनकी देखरेख दीपोत्सव के दिन अर्थात कल पच्चीस हजार वालंटियर्स प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये। इक्कीस लाख के लक्ष्य के सापेक्ष पच्चीस लाख दीप प्रज्जवलित करेंगे।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों, इण्टर कालेजों व स्वयंसेवी संस्थाओं के वालंटियर्स द्वारा घाटों पर सोलह गुणे सोलह दीये का ब्लाक जिसमें दो सौ छप्पन दीये लगाये गये हैं, का कार्य पूरा हो चुका है। दूसरी ओर घाट दस पर रामायण कालीन प्रसंग को उकेरा गया है, इसमें भी दीये सजाने का कार्य पूरा हो गया है।

दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण सिंह ने बताया कि कल 11 नवम्बर को दीपोत्सव के दिन प्रात: नौ बजे से वालंटियर्स द्वारा इक्यावन घाटों पर चौबीस लाख से अधिक दीयों में तेल डालने, बाती लगाने के साथ देर शाम तक किया जायेगा इसके बाद शासन द्वारा नियत समय पर दीये प्रज्ज्वलित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि सभी नये घाटों पर दीये लगाने का कार्य आज पूर्ण कर लिया गया है। गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड टीम द्वारा बिछाये गये दीपों की गणना की जायेगी।

मण्डलायुक्त गौरवदयाल और आई.जी. प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर के साथ दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी पर बनायी गयी समस्त दीर्घाओं, दीप प्रज्ज्वलन स्थल, मुख्य मंच सहित सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

epmty
epmty
Top