21 हजार भक्तों ने किया सुंदरकांड पाठ- बनाये दो दो विश्व रिकार्ड

21 हजार भक्तों ने किया सुंदरकांड पाठ- बनाये दो दो विश्व रिकार्ड
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। स्टील नगरी भिलाई में हनुमान भक्तों ने सुंदर कांड के पाठ ने आज नया इतिहास रच दिया। 21 हजार हनुमान भक्तों ने एक साथ पाठ किया। इस दौरान सुंदरकांड ने दो -दो वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किये।

भारी उत्साह के साथ स्टील नगरी भिलाई में आयोजित किए गए सुंदरकांड पाठ के लिए 21 हजार आसन तथा एक साथ 21 हजार लोगों ने दोनों हाथ उठाकर जयकारा लगाया तो यह वर्ल्ड रिकार्ड बन गया।

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र दिया गया। भिलाई में सुंदर कांड का पहला आयोजन था, जिसमें शामिल होने के लिए बारी भीड़ भी जबरदस्त जुटी थी।

सुंदर कांड पाठ के इस धार्मिक आयोजन शांति से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

सुंदरकांड के पाठ के लिए भिलाई के जयंती स्टेडियम के सामने आठ एकड़ मैदान में भव्य पंडाल सजाया गया था। पंद्रह दिन पूर्व से आयोजन की तैयारी चल रही थी।

सुंदरकांड पाठ के बाद सांसद विजय बघेल ने सुख के सब साथी सुख में ना कोय भजन प्रस्तुत किया।

epmty
epmty
Top