उच्च न्यायालयों के 15 न्यायाधीशों का तबादला

उच्च न्यायालयों के 15 न्यायाधीशों का तबादला

नई दिल्ली। विभिन्न उच्च न्यायालयों के 15 न्यायाधीशों का मंगलवार को तबादला कर दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन के परामर्श पर मंगलवार को राजस्थान, दिल्ली, इलाहाबाद, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मद्रास आदि उच्च न्यायालयों के 15 न्यायाधीशों के स्थानांतरण पर मुहर लगा दी।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने न्यायाधीशों के तबादलों के संबंध में आज एक अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को उड़ीसा उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति सबीना को राजस्थान से हिमाचल प्रदेश, न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को उड़ीसा से उत्तराखंड, न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ से राजस्थान, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन को पटना उच्च न्यायालय से आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां को बॉम्बे उच्च न्यायालय से तेलंगाना उच्च न्यायाल, न्यायमूर्ति परेश आर उपाध्याय को गुजरात से मद्रास उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति एम.एस.एस. रामचंद्र राव को तेलंगाना से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा कोकलकत्ता से उड़ीसा उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति ए.एम. बदर को केरल से पटना उच्च न्यायालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के यशवंत वर्मा से दिल्ली, न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह को दिल्ली उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति अनूप चिटकारा को हिमाचल प्रदेश से पंजाब और हरियाणा और न्यायमूर्ति रवि नाथ तिलहरी का तबादला आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में किया गया है।


वार्ता

epmty
epmty
Top