नमक फ़ैक्टरी की दीवार गिरने से 12 की मौत- कई घायल

नमक फ़ैक्टरी की दीवार गिरने से 12 की मौत- कई घायल

अहमदाबाद। गुजरात के मोरबी ज़िले में आज एक नमक फ़ैक्टरी की दीवाल गिरने से पांच महिलाओं समेत कम से कम 12 कामगारों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद से क़रीब 180 किमी दूर हलवद शहर के औद्योगिक इलाक़े हलवद जीआइडीसी स्थित सागर सॉल्ट फ़ैक्टरी में आज दोपहर क़रीब 12 बजे कामकाज के दौरान अचानक इसकी विशाल दीवार गिर गयी। वहां मौजूद कई महिला कामगारों समेत 30 से अधिक श्रमिक इसके मलबे में दब गए। अब तक 12 के मरने की पुष्टि हो गयी है और यह संख्या बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने इस दुर्घटना पर गहरा दुःख जताया है। श्री पटेल ने मृतकों के आश्रितों के लिए चार-चार लाख और घायलों के इलाज के लिए 50 हज़ार रुपए की राहत राशि की घोषणा भी की है।

वार्ता

epmty
epmty
Top