सड़क दुर्घटना में हुए 10 घायल, अस्पताल में भर्ती

सड़क दुर्घटना में हुए 10 घायल, अस्पताल में भर्ती

नासिक। महाराष्ट्र के शहर इगतपुरी के पास मुंबई-आगरा राजमार्ग पर न्यू कसारा घाट पर एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक और जीप से टकरा गई, जिसमें दस लोग घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ, जब येवतमाल से एक निजी लग्जरी बस कल शाम मुंबई में होने वाले श्री शिंदे गुट शिव सेना के दशहरा मेलावा के लिए जा रही थी। बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रक और जीप से टकरा गई। इसमें 10 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसा की सूचना मिलते ही राजमार्ग पुलिस चौकी घोटी, रूट पेट्रोलिंग, आपदा प्रबंधन टीम के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

epmty
epmty
Top