बिहार: NDA की महागठबंधन पर 27 सीट की बढ़त

बिहार: NDA की महागठबंधन पर 27 सीट की बढ़त
  • whatsapp
  • Telegram

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की आज जारी गणना में अपराह्न तीन बजे तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की महागठबंधन पर 27 सीट की बढ़त बनी हुई है।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अबतक के रुझान के अनुसार, राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 49, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) पांच और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के उम्मीदवार दो सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं। इस तरह राजग प्रत्याशियों की 127 सीटों पर बढ़त बनी हुई है।

वहीं महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जहां 64 सीट पर आगे चल रहा है वहीं उसने साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज की है। राजद के सत्तानंद संबुद्ध उर्फ ललन को 64270 वोट मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शशिकांत कुमार शशि उर्फ अमर कुमार सिंह ने 50424 मत हासिल किए। इस तरह श्री संबुद्ध ने श्री शशिकांत कुमार शशि को 13846 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है।

इसी तरह महागठबंधन के अन्य घटक कांग्रेस 20, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) 12 तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) तीन-तीन सीट पर आगे है। वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन चार, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) दो, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) एक तथा चार निर्दलीय उम्मीदवार अपने-अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top