उप्र विधान सभा का मानसून सत्र 19 सितंबर से होगा

उप्र विधान सभा का मानसून सत्र 19 सितंबर से होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य विधान सभा का मानसून सत्र आगामी 19 सितंबर से आहूत किया है।

राज्यपाल के अनुमोदन पर विधान सभा सचिवालय ने बुधवार को मानसून सत्र की बैठक आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी। इसके अनुसार विधान सभा की बैठक 19 सितंबर को दिन में 11 बजे प्रारंभ होगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुयी मंत्रिपरिषद की बैठक में विधान सभा का मानसून सत्र 19 सितंबर से आहूत करने की राज्यपाल से मंजूरी लेने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव को राज्यपाल ने अनुमोदन प्रदान किया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top