सड़क दुर्घटना में CRPF जवान शहीद

सड़क दुर्घटना में CRPF जवान शहीद
  • whatsapp
  • Telegram

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बांदीपोरा में नास्सु में सीआरपीएफ कर्मियों का वाहन फिसल गया। इस दुर्घटना में चार जवान घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शहीद जवान को नाम नरेश कुमार है, जबकि घायलों के नाम अंकित कुमार गुप्ताख् रवि राज और विनोद कुमार बताया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top