महिला के इलाज में मदद के लिए आगे आए केन्द्रीय मंत्री

महिला के इलाज में मदद के लिए आगे आए केन्द्रीय मंत्री

जम्मू। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला के बेहतर इलाज के लिए उसकी मदद की है। बास्सन देवी नामक यह महिला जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले के जथैड़ गांव की रहने वाली है।

एक सड़क दुर्घटना में बास्सन देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी और उसकी गर्दन में कई चोटें आई हैं। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।

महिला के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उनके पास बेहतर इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। उनके गांव के ही शबन सिंह नामक एक व्यक्ति ने इस मामले की जानकारी केन्द्रीय मंत्री डॉ़ सिंह को दी और उन्होंने तुरंत महिला की मदद की।

डॉ जितेन्द्र सिंह की मदद के कारण जिला प्रशासन ने महिला को बेहतर इलाज के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया। ऊधमपुर के जिला उपायुक्त डॉ़ पीयूष सिंगला ने यूनीवार्ता से कहा, "डॉ़ सिंह के कार्यालय की ओर से हमें एक अनुरोध मिला जिस पर हमने तुरंत कार्रवाई की।"

डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा, " रेड क्रॉस की ओर से महिला के परिवार को आर्थिक मदद दी गयी है और हमारा विभाग लगातार महिला के परिवार के संपर्क में है। उन्हें जैसी भी मदद की आवश्यकता होगी हमें उनकी मदद करेंगे।"

महिला और उसके परिवार के सदस्यों ने समय रहते मदद करने के लिए डॉ जितेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया है। डॉ जितेन्द्र सिंह ने ट्वीट कर महिला के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

वार्ता

epmty
epmty
Top