मोदी ने देश में सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किये- शिवराज

मोदी ने देश में सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किये- शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दो दशकों के दौरान न केवल चुनौतियों पर विजय प्राप्त की, बल्कि उन्हें अवसर में परिवर्तित करने का अद्भुत कार्य किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिलसिलेवार ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए लिखा है '2001 में भुज में आए भूकंप और अब 2020 में कोविड 19 की चुनौती का सामना जिस तरह से नरेंद्र मोदी ने किया, उससे देश और दुनिया अचंभित है। उन्होंने केवल चुनौतियों पर विजय ही नहीं प्राप्त की, बल्कि उसे अवसर में परिवर्तित करने का अद्भुत कार्य किया।'

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है 'प्रदेश या देश के मुखिया के रूप में जो उन्होंने किया और कर रहे हैं, वह हर देशवासी को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के समस्त वर्ग के कल्याण के लिए अभिनव प्रयास किये। उन्होंने किसानों के उत्थान के लिए सिंचाई, खाद-बीज और उपज की बिक्री की समुचित व्यवस्था की। चौबीस घंटे बिजली और गांव-गांव सड़क का निर्माण कर सबकी उन्नति के संकल्प को पूरा किया।' वार्ता

epmty
epmty
Top