मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी-मंत्री को नोटिस जारी

मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी-मंत्री को नोटिस जारी
  • whatsapp
  • Telegram

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली के खिलाफ बयानबाजी करने को लेकर मंत्री अनिल विज को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 3 दिन के भीतर उनसे जवाब मांगा गया है।

मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के खिलाफ की गई बयान बाजी को लेकर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। हाईकमान की ओर से जारी किए गए नोटिस का पार्टी द्वारा मंत्री से 3 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। हालांकि बयान बाजी करने वाले मंत्री अनिल विज इस समय हरियाणा में नहीं है और वह आज शाम तक बेंगलुरु से लौटकर हरियाणा पहुंचेंगे।

उधर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर मंत्री अनिल विज के मामले को लेकर बातचीत करेंगे।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top