यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा- दौड एग्जाम में किया गया बदलाव-जनवरी में..

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की दौड़ परीक्षा को लेकर अब एक नया फैसला लिया गया है। जनवरी के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित दौड़ एग्जाम अब फरवरी मार्च महीने में होगा।
बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की सीधी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी दौड़ एग्जाम अब एक महीने के विलंब से कराने की जानकारी मिल रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर शारीरिक दक्षता परीक्षा जनवरी महीने के तीसरे हफ्ते में करने की तैयारी थी, लेकिन अब जनवरी महीने में होने वाले दौड़ एग्जाम को आगे बढ़ा दिया गया है।
जानकारी मिल रही है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल की शारीरिक दक्षता परीक्षा अब फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च में कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का कहना है कि इस बाबत अभ्यर्थियों को जानकारी दी जाएगी।
Next Story
epmty
epmty