समाज तथा राष्ट्रहित के लिए कार्य करें सरकारी संगठन- सूचना मंत्री नीलकंठ तिवारी

समाज तथा राष्ट्रहित के लिए कार्य करें सरकारी संगठन- सूचना मंत्री  नीलकंठ तिवारी
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के सूचना राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि सरकारी कर्मचारी संघों का दायित्व है कि वे अपनी संबंधी हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज तथा राष्ट्रहित के लिए भी कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी राजकीय सेवा को केवल नौकरी न समझें, बल्कि इसके साथ समाज हित को भी करें। उन्होंने कहा कि 70 साल की आजादी के बाद भी आज हमारा देश विकासशील देशों के श्रेणी में आता है। हम सभी का नैतिक दायित्व है कि अपने देश को बुलंदियों तक पहुंचाने में अपनी अहम योगदान देें। इसमें सरकारी सेवकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण और अधिकाधिक होनी चाहिए।
सूचना राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी सूचना निदेशालय में मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ के चुनाव में निर्वाचित हुए पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपने विचार और मत व्यक्त करने की पूरी आजादी है, लेकिन इसकी दिशा रचनात्क होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरे मनोयोग एवं निष्ठा के साथ करना चाहिए, जिससे विभाग की लोकप्रियता में निरंतर वृद्धि हो। उन्होंने संगठन में महिलाआंे की भागीदारी पर भी जोर देते हुए कहा कि इस नवनिर्वाचित संघ में महिला कार्मिक को भी मनोनीत किया जाय। महिलाएं आज जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं और मौजूदा सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु पूरी तरह कटिबद्ध है।
सूचना राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि हमें अपनी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाते हुए पीड़ित की समस्या के समाधान के बारे में पहले सोंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मी को राजकीय सेवा के साथ ही ऐसे भी कार्य करने चाहिए जिससे उसके कृतित्व को लम्बे समय तक स्मरण किया जा सके। किसी मुद्दे को लेकर शासकीय कर्मी तथा संस्था में मतभेद हो सकता है। इसका समाधान टकराव का रास्ता नहीं बल्कि आपस में मिल बैठकर समस्या के समाधान में है। सूचना राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी तिवारी ने इस मौके पर सुझाव दिया कि महीने में कम से कम एक बार विभागीय मंत्री अथवा विभागाध्यक्ष विभागीय कर्मियों के साथ बैठकर शांतिपूर्ण वातावरण में किसी भी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।
प्रमुख सचिव, सूचना, अवनीश कुमार अवस्थी ने इस अवसर पर निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सूचना विभाग सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बदले हुए परिवेश में सूचना विभाग की जिम्मेदारी एवं भूमिका और बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में सूचना कर्मी पूरी लगन एवं मेहनत से शासन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना कर्मियों की जो भी जायज समस्यायें होंगी उनका समुचित एवं न्यायोचित समाधान समयबद्ध तरीके से किया जायेगा।
निदेशक सूचना, अनुज कुमार झा ने कहा कि लोकतंत्र में संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सूचना विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की शानदार परम्पराएं एवं इतिहास रहा है। इस संगठन ने रचनात्मक भूमिका निभातेे हुए अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वहन किया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि यह संगठन भविष्य में भी सकारात्मक सोंच को आगे बढ़ाते हुए विभाग को नई उॅचाईयों तक ले जायेगा। उन्होंने कहा कि सूचना कर्मियों की जो भी न्यायोचित मांगे होंगी, उन पर पूरी संवेदनशीलता से विचार किया जायेगा।
इस शपथ ग्रहण समारोह में हरि किशोर तिवारी, अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,उ0प्र0 विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार राज्य कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह सजग एवं संवेदनशील है। इसलिए सभी का दायित्व बनता है कि सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने में सरकारी कर्मी भी हर संभव सहयोग प्रदान करें।
अध्यक्ष, संजय कुमार निर्मल ने कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में सूचना विभाग को अत्याधुनिक संचार संसाधनों से लैस होना चाहिए, उतना दुर्भाग्य से नहीं है, लेकिन जल्दी ही सूचना विभाग नये कलेवर में सामने आ जायेगा। उन्होंने कहा कि उच्चधिकारियों द्वारा सूचना विभाग को आधुनिक बनाने का कार्य शुरू किया जा चुका है।
मंहामंत्री, अनिल कुमार सिंह ने कहा कि विभाग में कर्मचारी हित में लिपिकीय संवर्ग के पुनर्गठन से संबंधित कार्य में तेजी लाई जानी चाहित, ताकि कर्मचारियों को उच्च पदों पर जाने का अवसर प्राप्त हो।
मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के जिन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लिया उनमें अध्यक्ष संजय कुमार निर्मल, उपाध्यक्ष डा0 मनोज एवं निखिल मिश्रा, महामंत्री अनिल कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री सुरेश कुमार सागर, संगठन मंत्री संजय कुशवाहा, प्रचार मंत्री आदित्य प्रकाश, आडिटर प्रमोद कुमार दुबे तथा कोषाध्यक्ष गुरू सरन सिंह के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार-।।, अनिल कुमार वर्मा तथा रवि कुमार शामिल थे।
शपथ ग्रहण समारोह में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,उ0प्र0 के महामंत्री शिव बरन यादव, संगठन मंत्री राजीव कुमार गुहा, संयुक्त मंत्री सुभाष चन्द्र तिवारी सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Next Story
epmty
epmty
Top