विकीपीडिया ने बढ़ाई टेंशन, अर्शदीप को बताया खालिस्तानी, भड़की सरकार

विकीपीडिया ने बढ़ाई टेंशन, अर्शदीप को बताया खालिस्तानी, भड़की सरकार

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के विकीपीडिया पेज में बदलाव करते हुए क्रिकेटर को खालिस्तान का बताएं जाने की बात को लेकर नाराज हुई सरकार ने विकिपीडिया के अफसरों को नोटिस जारी किया है।दरअसल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया के तौर पर दुनिया भर में पहचाने जाने वाली सोशल साइट विकिपीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को खालिस्तान देश का रहने वाला बताया गया है। सरकार ने विकिपीडिया पर अर्शदीप सिंह को खालिस्तान देश का बताए जाने के मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। फिलहाल विकिपीडिया की ओर से इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई है। जिसके चलते आईटी मंत्रालय की ओर से अब विकिपीडिया के अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है और पूछा गया है कि आखिर यह कैसे हो गया है?

विकिपीडिया से यह बात भी पूछी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए उसके पास क्या प्लान है? इस बीच जानकारी मिल रही है कि अर्शदीप सिंह केेेे विकीपीडिया पेज को पाकिस्तान से चेंज किया गया था। पाकिस्तान के पंजाब राज्य के पुरी कस्बे से किसी व्यक्ति ने इस जानकारी में बदलाव किया है।उल्लेखनीय है कि अर्शदीप सिंह के विकीपीडिया पेज में बदलाव करते हुए उनका देश भारत की बजाय खालिस्तान पंजाब लिख दिया गया था।

epmty
epmty
Top